फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

by | Apr 13, 2026 | National

Apr 13, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा की नन्हीं बच्ची वरिहा हांडा ने बेहद कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। महज 1 वर्ष 10 महीने की उम्र में वरिहा ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) में अपना नाम दर्ज करवाया है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अपने आप में अनोखा उदाहरण है।

वरिहा की माता शिवानी हांडा के अनुसार, उनकी बेटी ने आठ अलग-अलग श्रेणियों में अपनी शानदार पहचान क्षमता का प्रदर्शन किया। इसमें अंग्रेजी वर्णमाला की पहचान, विभिन्न रंगों के नाम बताना, शरीर के 15 अंगों की पहचान, 5 प्रकार के परिवहन साधनों को पहचानना और 9 अलग-अलग आकृतियों को पहचानना शामिल है। इतनी कम उम्र में उसकी तेज याददाश्त और सीखने की क्षमता देखकर हर कोई हैरान है।

वरिहा के पिता पुनीत हांडा ने बताया कि उन्होंने बेटी की इन गतिविधियों के वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजे थे। जांच के बाद संस्था ने वरिहा की प्रतिभा को मान्यता देते हुए उसे रिकॉर्ड बुक में शामिल किया। इसके साथ ही उसे सर्टिफिकेट, मेडल और गिफ्ट पैक देकर सम्मानित भी किया गया।

वरिहा की इस उपलब्धि से न केवल उसका परिवार बल्कि पूरा फगवाड़ा शहर गर्व महसूस कर रहा है। परिवार के सदस्यों—दादा वरिंद्र हांडा, दादी वीना हांडा, नाना अनिल मेहन और नानी पूनम मेहन सहित अन्य रिश्तेदारों ने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। वरिहा हांडा की यह उपलब्धि अन्य बच्चों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch