फगवाड़ा में भाई-बहन की पानी में बहकर मौत, गरीबी की मार ने बढ़ाई पीड़ा

by | Sep 7, 2025 | Crime

Sep 7, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

एक दिल दहला देने वाली खबर फगवाड़ा से सामने आई है, जहाँ गांव दुग्गा के पास बाढ़ से भरी पानी की बेई में बहकर साइकिल सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कुमार उर्फ दीपू (37 वर्ष) और प्रीति (27 वर्ष) निवासी गांव ऊंचा तहसील फगवाड़ा के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन गांव रानीपुर में दवाई लेने जा रहे थे। उसी दौरान दुग्गा और जगपालपुर गांव के बीच बहने वाली बाढ़ से भरी पानी की बेई पर बने पुल को पार करते समय उनका साइकिल बह गया। दोनों मौके पर ही पानी में डूबकर जीवन समाप्त कर बैठे।

फगवाड़ा के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने बताया कि मृतक परिवार बेहद गरीब है। उन्होंने पंजाब सरकार, जिला कपूरथला और फगवाड़ा प्रशासन से अपील की है कि इस दुःखद परिस्थिति में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और सरकारी मुआवजा नियमों के अनुरूप प्रदान किया जाए।

पुलिस ने मृतक भाई-बहन की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शवगृह भेज दिया है। इस हादसे के बाद आसपास के गांव ऊंचा, दुग्गा, जगपालपुर समेत शहरी क्षेत्रों में शोक की गहरी लहर फैल गई है।

अभी तक प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हर ओर संवेदना व्यक्त की जा रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch