हरनूर सिंह (हरजी) मान ने प्रभावित परिवारों को दिलाया मदद का भरोसा

by | Sep 1, 2025 | News

Sep 1, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश ने फगवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में भारी नुकसान पहुँचाया है। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए आम आदमी पार्टी के विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने दौरा किया।

उन्होंने गांव बोहनी, रानीपुर, दुग्गां, जगपालपुर और माधोपुर में जाकर क्षतिग्रस्त घरों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। हरजी मान ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा दुखद है और पंजाब सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन परिवारों के घर, फसलें और मवेशी प्रभावित हुए हैं, उनके लिए उचित मुआवजे की व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान जिला प्रधान सरबजीत सिंह लुबाना, जसप्रीत सिंह कंग (यूथ इंचार्ज दोआबा) समेत कई नेता उनके साथ मौजूद रहे। गाँव माधोपुर से भुलत्थ हलके के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए चारे से भरी ट्रॉली भी रवाना की गई।

इस मौके पर स्थानीय सरपंच और गणमान्य जैसे नरिंदर सिंह (माधोपुर), रणजीत कलेर (नंगल मज्झा), रणजीत सिंह फतेह (जिला यूथ प्रधान), नामदीप सिंह, हरिंदर सिंह, राजदीप सिंह, टिम्मी रानीपुर, भूपिंदर सिंह (बोहनी), बलविंदर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch