फगवाड़ा में चुनावी सरगर्मी हुई तेज़, आब्ज़रवर ने किया विधायक से विचार विर्मश

by | Jan 7, 2021 | States

Jan 7, 2021 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार की ओर से चुनाव आयोग को प्रदेश की नौ नगर निगमों व 109 नगर पालिकाओं के चुनाव 13 फरवरी से पहले करवाने के बारे में लिखा गया है और स्थानीय निकाय विभाग की ओर से इस संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। ऐसे में नगर निगम फगवाड़ा के चुनावों को लेकर एकाएक हलचल बढ़ गई है।

नगर निगम चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों को टिकट के लिए 12 जनवरी तक आवदेन करने के लिए कहा है। इसी बीच नगर निगम चुनावों के लिए फगवाड़ा के आब्ज़रवर लगाए गए विधायक परगट सिंह वीरवार को फगवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और निगम चुनावों को लेकर चर्चा की।   वहीं बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि  आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है और इन चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

 

विधायक ने कहा कि फगवाड़ा में नगर निगम चुनाव कांग्रेस विकास को मुद्दा बनाकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार के शासन में फगवाड़ा हलके में विकास के काम नहीं करवाए गए जबकि गठबंधन के नेता विकास को लेकर बड़े-बड़े झूठे दावे करते रहे। विधायक धालीवाल ने कहा कि साल 2019 में वे फगवाड़ा विधान सभा क्षेत्र में हुए उप-चुनाव में जीतकर विधायक बने। उन्होंने देखा कि फगवाड़ा हलका विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ था और लोग बुनियादी सुविधाओं तक से वंचित थे। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा के नगर निगम बनने के बाद इसमें 16 नए गांव शामिल किए गए थे और इन इलाकों के विकास के मामले में हालात काफी खराब थे। विधायक धालीवाल ने कहा कि उप चुनाव में उन्होंने लोगों से हर क्षेत्र का बिना किसी पक्षपात के विकास करवाने का वादा किया था जिसे उन्होंने पूरा किया है। विधायक ने बताया कि निगम के अंतर्गत पड़ते 50 वार्डो में करीबन 35 करोड़ रूपए की लागत से विकास के काम चल रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch