फगवाड़ा में भाज़पा को तगड़ा झटका, युवा नेता ने थामा आप का दामन

by | Oct 18, 2024 | Political

Oct 18, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में उप चुनाव की घोषणा होने के बाद ही लोकसभा हल्का होशियारपुर के फगवाड़ा शहर में भाज़पा को तगड़ा झटका लगा है, कारण कि फगवाड़ा के युवा वर्ग में अच्छी पैठ रखने वाले युवा भाज़पा नेता और दिग़्गज़ भाज़पा नेता के बेहद करीबी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

 

गौर हो कि युवा भाज़पा नेता सन्नी बत्ता , कुलजीत बसरा, व आशीष आहलूवालिया ने आज़ भाज़पा को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिन्हें होशियारपुर से लोकसभा मैंबर डा राज़ कुमार चब्बेवाल ने हलका इंचार्ज जोगिदंर सिंह मान और आम आदमी पार्टी के स्पोकसपर्सन हरजी मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।

 

 

इन नेताओं के भाज़पा छोड़ ज़ाने से भाज़पा को फगवाड़ा में तगड़ा झटका लगा है जिसका खमियाज़ा भाज़पा को आने वाले कई चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।

 

 

सन्नी बत्ता युवा वर्ग में रखते है अपनी अच्छी पैठ

 

भाज़पा छोड़ कर आम आदमी पार्टी मे शामिल होने वाले युवा तेज़ तरार नेता सन्नी बत्ता की बात की जाए तो सन्नी बत्ता फगवाड़ा के युवा वर्ग के साथ साथ फगवाड़ा में अपनी अच्छी पैठ बनाए हुए है। जिम के शौकिन सन्नी बत्ता की युवा वर्ग में इतनी अच्छी पैठ बनी हुई है कि सन्नी के एक बोल से हज़ारों युवा वर्ग एकत्रित हो सकते है। ऐसे में यह कहना भी कोई दो राए नहीं कि सन्नी के भाज़पा छोड़ने से भाज़पा को खासा नुकसान आने वाले समय में होने वाला है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने जारी की चेतावनी, ठग उनके नाम पर लोगों से मांग रहे पैसे

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक Mankirt Aulakh ने अपने फैंस और आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि कुछ ठग उनके और उनकी टीम के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।...

लुधियाना में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित, प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत

लुधियाना में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित, प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत

दुनिया भर में बने तनावपूर्ण हालातों के बीच एलपीजी गैस की संभावित कमी और कालाबाजारी को रोकने के लिए लुधियाना जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने घरेलू गैस की सुचारु और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कमेटी का गठन किया...

जालंधर में स्कैनर पेमेंट का झांसा देकर एयरपॉड्स लेकर फरार हुए युवक, CCTV में कैद वारदात

जालंधर में स्कैनर पेमेंट का झांसा देकर एयरपॉड्स लेकर फरार हुए युवक, CCTV में कैद वारदात

जालंधर शहर से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवक स्कैनर से ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर मोबाइल दुकान से एयरपॉड्स लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के अमन नगर इलाके...

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने गुरु घर में नतमस्तक होकर पूरी दुनिया की खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch