फगवाड़ा के बाद लुधियाना में ट्रेन पर पत्थरबाज़ी बच्चे सहित 3 यात्री घायल

by | Sep 7, 2024 | Crime

Sep 7, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

बड़ी खबर लुधियाना से है जहां पर आज़ शहर में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की बड़ी लापरवाही उजागर करने वाली एक परेशान करने वाली घटना सामने आयी है। जहां लुधियाना के बदोवाल के पास सतलुज एक्सप्रेस (14630) नामक ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसमें 3 यात्री घायल हो गए। आपको बता दे कि पत्थर 2 से 3 यात्रियों को लगे, जिससे वे घायल हो गए। घायलों में एक 4 वर्षीय बच्चा भी है, जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। रेलवे ट्रैक और ट्रेनों पर गश्त न होने के कारण शरारती तत्व खुलेआम ट्रेनों पर पथराव कर रहे हैं। यह घटना लुधियाना के बदोवाल के पास हुई। गौर हो कि इस से पहले जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर में भी ट्रेन पर पत्थरबाज़ी हो चुकी है।

 

आपको बता दे कि इस पथराव में करीब 2 से 3 अन्य यात्री भी घायल हो गए। पथराव के कारण ट्रेन के कोच में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। बाद में रेलवे स्टाफ बच्चे की स्थिति जानने के लिए ट्रेन में पहुंचा, लेकिन ट्रेन में प्राथमिक उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। खून से लथपथ 4 वर्षीय बच्चे प्रिंस को लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

 

प्रिंस की मां सविता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात करीब 1 बजे गंगानगर से लुधियाना जाने वाली सतलुज एक्सप्रेस में सवार हुई थी। लुधियाना के बद्दोवाल पहुंचते ही उनके कोच पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। अचानक एक पत्थर उनके बेटे प्रिंस के सिर पर लगा। साथ में बैठे दो अन्य यात्री भी चपेट में आ गए। लोगों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी। प्रिंस की हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

 

रेलवे के डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। प्रिंस के मामा के रिश्तेदार स्टेशन पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया है। इस संबंध में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीएससी ऋषिपाल ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है। पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई जा रही हैं। जल्द ही दोषियों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा सकती।

 

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch