Jalandhar आदर्श नगर की 150 साल पुरानी चर्च का फर्जी बयाना तैयार कर बेचने की कोशिश

by | Sep 7, 2024 | Crime

Sep 7, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आदर्श नगर स्थित 150 वर्ष पुराने गोलक नाथ मेमोरियल चर्च को बेचने का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक ‘नटवर लाल’ की ओर से पांच करोड़ रुपये में चर्च का बयाना कर दिया है। चर्च की जमीन की रजिस्ट्री भी दो दिन में होने वाली थी, लेकिन उससे पहले यूनाइटेड चर्च आफ नार्थ इंडिया ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस ठगी का पता चल गया, जिसके बाद पदाधिकारियों ने बिना देर किए इस धोखाधड़ी की शिकायत जालंधर के तहसीलदार एक, एसडीएम, डीसी व पुलिस कमिश्नर को दी है और तहसीलदार व डीसी ने चर्च की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। यह सौदा कितने रुपयों में तय हुआ, इस संबंध में पता नहीं चल सका है।

 

ट्रस्ट के सचिव अमित के प्रकाश ने बताया कि पिछले मंगलवार उन्हें पता चला कि गोलक नाथ मेमोरियल चर्च सीएनआई की दो दिन में रजिस्ट्री होने वाली है। उनके पास चर्च की 24 कनाल से अधिक की जमीन का पांच करोड़ रुपये में हुए बयाने की कापी पहुंची तो उन्हें पता चला लुधियाना के ईसा नगरी में रहने वाले जार्डन मसीह नामक व्यक्ति ने जालंधर के लाडोवाली रोड के रहने वाले बाबा दत्त नामक व्यक्ति से चर्च बेचने की डील की है। यह बात पता चलने के बाद वह सबसे पहले जालंधर आकर तहसीलदार एक मनिंदर सिंह से मिले और उन्हें सारी बात बताई। तहसीलदार के कहने पर उन्होंने इस संबंध में शिकायत दी और चर्च की जमीन की होने वाली रजिस्ट्री पर रोक लगवाई। इसके बाद एसडीएम व डीसी के पास भी लिखित शिकायत की है।

 

जार्डन मसीह के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से भी शिकायत की गई है, लेकिन अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। यह पता चलने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे लोग चर्च के बाहर पहुंच गए। अमित प्रकाश ने बताया कि जार्डन मसीह ने यूनाइटेड चर्च आफ नार्थ इंडिया ट्रस्ट के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाकर यह धोखाधड़ी की है। बयाने में उसने चर्च की जमीन के खसरा नंबर तक लिखे हैं। इसी फर्जी ट्रस्ट के नाम के सहारे वह चर्च को बेचने वाला था। फिलहाल उन्हें जार्डन मसीह व बाबा दत्त के नाम ही पता हैं। उनका पूरा पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए ही पुलिस के पास शिकायत की गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे कथित अपराधियों के संपर्क में रहकर सरकारी विभागों और संवेदनशील संस्थानों से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रहे...

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

कनाडा में पंजाबी मूल की एक महिला जेल गार्ड को कैदी की मदद करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में अदालत ने दो वर्ष की कंडीशनल (सशर्त) सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के अनुसार महिला को निर्धारित अवधि तक हाउस अरेस्ट (घर में नजरबंद) रहना होगा और सामुदायिक सेवा...

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने लगभग 14 वर्षों बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन करते हुए नई फीस लागू करने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।...

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लागू किए गए विशेष कार्यालय समय को अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे...

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

पंजाब के जालंधर कैंट क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवक का शव डंपिंग साइट के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान हत्या कर शव को डंप के नीचे दबाने की बात...

Get In Touch
close slider

Get In Touch