फगवाड़ा में सर्वहितकारी विद्या मन्दिर का उद्घाटन रविवार को

by | Oct 13, 2018 | States

Oct 13, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

सर्वहितकारी शिक्षा समिति चंडीगढ़ द्वारा संचालित एवं विद्या भारती की शाखा धन्नुमल चड्ढा, योगेश गुप्ता सर्वहिताकारी विद्या मन्दिर का उद्घाटन 14 अक्टूबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे स्थानीय जी.टी. रोड स्थित मौली गेट के समीप होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बृजभूषण सिंह बेदी प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक (पंजाब) करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश उप्पल एम.डी. उप्पल इंजीनियरिंग कार्पो. उपस्थित होंगे जबकि विद्या भारती (नार्थ जोन) के अध्यक्ष श्री अशोक पाल बतौर गैस्ट आफ आनर, मुख्य वक्ता श्री प्रमोद जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा सम्मानीय सदस्य के तौर पर श्री वेद प्रकाश चड्ढा शामिल होंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान श्री अनिल कोछड़ ने बताया कि उद्घाटन समारोह से पहले प्रात: हवन यज्ञ करवाय जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिक्षा मन्दिर का पैट्रन सी.बी.एस.ई. बोर्ड का होगा। वर्तमान में पांचवी कक्षा तक की शिक्षा उपलब्ध होगी जिसके लिए दाखिले की प्रक्रिया 15 अक्टूबर सोमवार से उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा देश भर में 27 हजार विद्या मन्दिर सफलता पूर्वक संचालित किये जा रहे हैं जबकि पंजाब में यह 128वीं शाखा है। उन्होंने बताया कि इस विद्या मन्दिर में पढ़ाई के साथ ही छात्रों में उच्च विचारों एवं भारतीय संस्कारों का भी संचार किया जाएगा। बच्चों की खेलों में रुचि पैदा करना व मन में राष्ट्रवाद की भावना जगाना भी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर प्रिंसीपल संजीव कुमार, सागर चड्ढा, कमेटी मैनेजर शिव हांडा, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता के अलावा रमेश सचदेवा, देवेन्द्र गोयल, अशोक गुप्ता, राकेश मल्होत्रा व रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch