
जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर में एक बार फिर से करोना दानव ने दस्तक दे दी है, इस बार करोना दानव ने फगवाड़ा के सुखचैन नगर की महिला को अपनी चपेट में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के सुखचैन नगर की रहने वाली जालंधर के एक अस्पताल में अपने ईलाज़ के लिए जाती थी, जहां पर करोना की दहशत के चलते उसके ईलाज़ से पहले करोना जांच की गई तो उसकी रिर्पोट करोना पाजिटिव आई है।
वहीं महिला की रिर्पोट करोना पाजिटिव आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है और सेहत विभाग द्वारा महिला के परिजनों को होम कोरोनटाईन करने की कारवाई शुरू कर दी है।








