पुराना सिविल अस्पताल चौक से श्मशान घाट तक की मार्किट का नाम हुआ गुरु नानक मार्किट

by | Sep 25, 2024 | News

Sep 25, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

स्थानीय बंगा रोड पर पुराना सिविल अस्पताल चौक से लेकर बंगा रोड श्मशान घाट तक के दुकानदारों ने बंगा रोड मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह किन्नड़ा के नेतृत्व में बाजार का नाम गुरु नानक मार्किट रखने की खुशी में लड्डू बांट कर खुशी सांझा की। इस अवसर पर अध्यक्ष तरणजीत सिंह (रिम्पी) किन्नड़ा ने बताया कि पिछले दिनों एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था।

 

जिसे लेकर सभी दुकानदारों ने सहमति जताई और आज मार्किट के नाम का फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया गया है। बंगा रोड की इस मार्किट का नाम गुरु नानक मार्किट रखे जाने पर गुरुद्वारा निम्मावाला के अध्यक्ष मोहन सिंह गांधी, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुलथम, शूज एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंद्र कुलथम, गुरुद्वारा अर्बन एस्टेट के अध्यक्ष हरविंद्र सिंह वालिया, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष पंकज गौतम के अलावा जगजीत सिंह जोड़ा अध्यक्ष स्वर्णकार संघ, राकेश बांगा अध्यक्ष क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन लोहा मंडी रोड और तजिंदर सिंह बावा अध्यक्ष श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी ने सभी दुकानदारों को शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर की।

 

इस दौरान सभी दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन  से मांग की है कि बंगा रोड सडक़ जो कि काफी जर्जर है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, इस समस्या को दूर करने के लिए पुराना सिविल अस्पताल से मेहली बाईपास तक की सडक़ का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करवाया जाये। इस अवसर पर बंगा रोड मार्केट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन बजाज, उपाध्यक्ष ईशान पसरीचा, सरबजीत कंडा, अमित त्रेहन, डा. मनदीप सिंह, रमेश कुमार, परमजीत, धर्मजीत कंडा, मनप्रीत भोगल, जतिन गुप्ता, वरिंदर हांडा, डा. रमनदीप सिंह, अमित बत्रा, सतीश (राजू), हरमिंद्र सिंह बसरा, सुमित अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch