
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृत्सर शहर से आ रही है जहां पर अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर बम जैसी वस्तु मिलने से दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के बाहर के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।









