Amritsar और Jalandhar के बाद पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

by | Dec 23, 2025 | Crime

Dec 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पटियाला में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस गंभीर सूचना के सामने आते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। एहतियातन सभी संबंधित स्कूलों में तुरंत छुट्टी घोषित कर दी गई, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल अज्ञात स्रोत से भेजा गया है, जिसमें दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्कूलों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूल परिसरों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बम निरोधक दस्तों और साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ई-मेल किसने और कहां से भेजा। पुलिस साइबर ट्रेसिंग के जरिए मेल की लोकेशन और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमृतसर और जालंधर के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनके चलते वहां भी अचानक छुट्टियां घोषित करनी पड़ी थीं। लगातार मिल रही इन धमकियों ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch