पठानकोट में गैस संकट पर एक्शन: मंत्री कटारूचक्क का औचक दौरा, एजेंसी को लगाई फटकार

by | Mar 19, 2026 | National

Mar 19, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पठानकोट में रसोई गैस की भारी किल्लत को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने दीनानगर स्थित गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए।

मंत्री जब सुबह करीब 9 बजे एजेंसी पहुंचे, तो वहां 300-400 लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार में खड़े मिले। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हुए हैं, जबकि कुछ लोग पिछले 2-3 दिनों से सिलेंडर के इंतजार में भटक रहे हैं।

स्थिति को गंभीर देखते हुए मंत्री कटारूचक्क ने एजेंसी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। मौके पर केवल एक स्टोर कीपर मौजूद था, जबकि बाकी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर मंत्री ने तुरंत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राज ऋषि मेहरा से फोन पर बात कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने खुद गोदाम की जांच भी करवाई और सिलेंडरों की उपलब्धता का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। मार्च 2026 में जारी एक इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर ने कुल ₹943 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। अर्न्स्ट एंड यंग...

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

पंजाब में नशा और हथियारों पर लगाम लगाने के सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला लुधियाना के मोती नगर इलाके का है, जहां दो युवकों द्वारा पिस्तौल लहराते हुए बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक...

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, मानसा,...

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी कथित तौर पर बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की वायरल ऑडियो के जरिए सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया...

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य

19 मार्च 2026, गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल— ♈ मेष (Aries):आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ♉ वृषभ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch