पंजाबियों की सेहत के लिए पंजाब सरकार का यह कदम

by | Jan 1, 2025 | health

Jan 1, 2025 | health

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने मंगलवार को एक एंड्रॉइड मोबाइल एप्लीकेशन स्टेट हैल्थ एजैंसी पंजाब लांच किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया  कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके व्यक्ति अब अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपनी पात्रता की आसानी से जांच कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह ऐप इस योजना से संबंधित सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों की जानकारी भी प्रदान करता है, जहां जरूरतमंद लोग इस सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज करवा सकते हैं। डा. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 1.68 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 88 लाख लाभार्थी पहले ही अपने ई-कार्ड बनवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही यह महत्वपूर्ण सुविधा एक विशेष योजना है क्योंकि इसमें उन लाखों अतिरिक्त व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है जो आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर नहीं किए जाते। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में जे-फॉर्म वाले किसान, छोटे व्यापारी, स्मार्ट राशन कार्ड धारक,  श्रम बोर्ड में पंजीकृत निर्माण मजदूर और मान्यता प्राप्त पत्रकारों सहित लगभग 45 लाख परिवार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पहले आम लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना संबंधित कार्यों के लिए अपनी पात्रता का पता लगाने हेतु सरकारी अस्पतालों या सेवा केंद्रों में जाना पड़ता था। अब पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई इस महत्वपूर्ण सुविधा के माध्यम से पंजाब के लोग मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ही आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। डा. बलबीर सिंह ने पंजाबवासियों को स्टेट हैल्थ एजेंसी पंजाब ऐप पर अपनी पात्रता की जांच कर अपने कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रबंधकीय सचिव कुमार राहुल, सी.ई.ओ. स्टेट हैल्थ एजेंसी बबीता, निदेशक मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान डा. अवनीश कुमार और पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी साइंसेज के डा. वरिंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch