Border पर एक बार फिस से घुसपैठ की कोशिश, 3 ड्रोन पकड़े

by | Dec 31, 2024 | Crime

Dec 31, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर से ड्रोन के जरिए घुसपैठ की गई है। जानकारी अनुसार बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव राजाताल के इलाके में तीन बड़े ड्रोन जब्त किए हैं।

बताया जा रहा है कि काफी दिनों के बाद तस्करों की तरफ से बड़े ड्रोन उड़ाए गए जो 5 से 10 किलो वजन उठाने में सक्षम है। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है तथा उक्त तीनों ड्रोन्स को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस के साथ मिलकर की जा रही है।

जिक्रयोग्य है कि अमृतसर का ज्यादातर इलाका पाकिस्तान के साथ लगता है तथा समय-समय पर यहां पर ड्रोन के जरिए हथियारों व नशे की सप्लाई होती है, आए दिन सुरक्षा बलों द्वारा ऐसे कई मामलों में ड्रोन व नशा पकड़ा जा चुका है। वहीं आज फिर सुरक्षा बलों ने तीन ड्रोन जब्त किए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

लुधियाना में मॉडिफाइड थार पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, चौड़े टायर लगवाना पड़ा महंगा

पंजाब के लुधियाना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन मॉडिफाई करवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के मॉडल टाउन निवासी एक युवक की महिंद्रा थार का चौड़े (ओवरसाइज) टायर लगवाने के कारण चालान किया गया है। पुलिस ने वाहन मॉडिफिकेशन के उल्लंघन में...

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET विवाद पर चंडीगढ़ हाई अलर्ट: BJP दफ्तरों के बाहर भारी पुलिस तैनात

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर के सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय और सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय के...

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग लापता! फेरे की रस्म के लिए मायके आई थी, मचा हड़कंप

पंजाब के माछीवाड़ा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ लापता होने की घटना ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी है। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई...

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक मौत: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

कनाडा के एडमिंटन (Alberta) शहर से पंजाब के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch