पंजाब पुलिस की कामयाबी, पुलिस चौंकी पर हमला करने वाले किए गिरफ्तार

by | Jan 28, 2025 | Crime

Jan 28, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

स्टेट ऑपरेशनल सेल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गुमटाला चौकी पर ग्रेनेड फैंकने वाले आरोपियों को गिरप्तार किया है जिनका लिंक अमेरिका आधारित आतंकवादी हैप्पी पासिया और ड्रग तस्कर सरवन भोला से तार जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। आरोपियों से एक हैंड ग्रेनेड, दो अत्याधुनिक पिस्तौले, संदिग्ध दस्तावेज व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

 

यह एक तरह का नार्को-टेरर मॉडयूल है जो ड्रग्स तस्करी के जरिए आतंकवादी गतिविधियों को फंडिंग दे रहा था। पुलिस के अनुसार उक्त हमला राज्य में आंतक फैलाने और सुरक्षा बलों को टारगेट करने के इरादे से किया गया था। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बग्गा सिंह निवासी सिरसा और पुष्कर सिंह उर्फ सागर निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

 

 

वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि बग्गा सिंह ड्रग तस्कर सरवन भोला का नजदीकी रिश्तेदार है। वहीं सरवन भोला भी रंजीत सिंह उर्फ चीता का भाई है जो हेरोइन मामले में बठिंडा जेल में बंद है। इन आंतकवादी गतिविधियों के पीछे हैप्पी पासियां का हाथ जो USA आधारित नेटवर्क चला रहा है। उधर सरवन भोला एक बड़ा ड्रग तस्कर है जिसने पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा है। बरामद हुए फोन को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा जिसके नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। आपको बता दें कि उक्त दोनों कुख्यात आरोपियों ने 9 जनवरी 2025 को अमृतसर के गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch