पंजाब पुलिस सोशल मीडीया पर हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में ही रहती है। जिसमें कभी या तो नशे का सेवन करने की वीडीयो या फिर किसी से रिश्वत लेने की वीडीयो, लेकिन इस बार सोशल मीडीया पर चर्चा में बनने की वज़ह कोई वीडीयो नही बल्कि स्टाईल मारने की एक तस्वीर है। इस तस्वीर में पुलिस वाला जोकि लुधियाना के समराला चौंक में तैनात बताया जा रहा है एक स्कूटर सवार व्यक्ति और एक एक्टिवा सवार महिला को रोक कर खड़ा है हालांकि रोकने का कारण तो पता नही चल पाया लेकिन उस तस्वीर में वो पुलिस कर्मचारी जिस तरीके से महिला की स्कूटी पर पांव रख कर खड़ा दिखाई दे रहा है वो किसी सभ्य पुलिस वाले को तो क्या किसी आम व्यक्ति को भी शोभा नहीं देता। सोशल मीडीया पर भी पुलिस वाले की इस तस्वीर को लेकर जमकर लताड़ लगाई जा रही है।
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...







