
लोकसभा चुनाव की घोषणा तो हो चुकी है जिसके साथ ही भाज़पा द्वारा भी पंजाब की कुछ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित किए जा चुके है, लेकिन पंजाब में भाज़पा मुश्किल दौर में ही नज़र आ रही है कारण कि जिन लोकसभा क्षेत्रों से भाज़पा ने उम्मीदवार ऐलाने है उनमें भाज़पा उम्मीदवारों का किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
किसानों की इस विरोध की लड़ी के चलते अब पटियाला के नाभा ईलाके में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर का किसानों द्वारा विरोध किया गया है। जिस दौरान किसानों ने परनीत कौर का विरोध करते हुए जमकर केंद्र की भाज़पा सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी भी की है। आपकों बतां दे कि इस से पहले भी भाज़पा उम्मीदवारों का अलग अलग शहरों में किसानों द्वारा विरोध किया ज़ा चुका है।









