
पंजाब में एक बार फिर से चुनावी बिगुल बज़ गया है कारण कि पंजाब में चुनाव आयोग ने आज़ पंजाब की चार विधानसभा सीटों जिनके विधायक अब सांसद बन चुके है के लिए चुनाव की तारीख घोषित कर दी है।
पंजाब की 4 सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को इनके परिणाम घोषित किए जाएंगे। गौर हो कि जिन 4 सीटों पर उपचुनाव होने है वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है। बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह अब संगरूर से सांसद हैं, जबकि गिद्दड़बाहा के पूर्व विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना से, राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बने हैं।








