शनिवार से हो रही तेज़ बारिष ने जहां जगह जगह कहर मचाया वहीं अब इस बारिष की वजह से पंजाब में बाढ़ ने देर रात को दस्तक दे दी है। बाढ़ की यह देर रात की दस्तक पठानकोट के अंतगर्त आते सरहद्दी ईलाके बमियाल में दी है, जिसके बारे में हलचल टुडे ने शाम को ही चेतावनी दे दी थी कि वहां पर किसी भी समय बाढ़ आ सकती है। बमियाल के ऊझी दरिया जिसमें एक लाख क्यूसिक पानी की क्षमता है उस दरिया में एक लाख साठ हज़ार क्यूसिक पानी आ गया है जिसके चलते बमियाल के बमियाल पुलिस चौंकी, राधा स्वामी सत्संग घर व बमियाल के बाहरी ईलाके के रिहायशी घरों में पानी आ गया है। घरों में पानी आने से लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया है।
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...







