
शराब के शौकिनों के लिए एक बड़ी और बुरी खबर सामने आ रही है। कारण कि पंजाब में शराब के ठेके बंद होने ज़ा रहे है। गौर हो कि हरियाणा में विधानसभा चुनावों के चलते 3 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उक्त जानकारी चुनाव आयोग ने दी है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के साथ लगते पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के इलाकों में 5 किलोमीटर के दायरे में भी शराब की दुकाने खोलने पर पाबंदी होगी। बता दें कि 3 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था जो खत्म हो चुका है। गुरुवार शाम 6 बजे से 5 अक्टूबर शाम तक सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगे। इसके अलावा 8 अक्टूबर तक नतीजों वाले दिन शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।









