पंजाब के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में है दलित छात्रों के अधिकार सुरक्षित : हरपाल चीमा

by | Jun 10, 2024 | Political

Jun 10, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के दलित छात्रों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस भाजपा और अकाली दल पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि राज्य की पिछली सरकारों ने जानबूझकर दलित छात्रों की छात्रवृत्ति रोकी ताकि वह पढ़ न पाए। 

 

रविवार को पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार ने स्कॉलरशिप के नाम पर दलित छात्रों के साथ धोखा किया। उन्होंने अकाली दल पर भी सवाल उठाया और कहा कि 2014 से  2020 तक अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं लेकिन उन्होंने कभी भी इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष नहीं उठाया। इससे पता चलता है कि तीनों पार्टियां वोट के लिए दलितों के साथ सिर्फ छलावा करती है। 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरपाल चीमा के साथ मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह और बस्सी पठाना के विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप रुकने का नतीजा यह हुआ कि दलित छात्रों की रजिस्ट्रेशन की संख्या में काफी कमी आ गई। 2020-21 में ढ़ाई लाख से घटकर यह आंकड़ा 176000 पर पहुंच गया। वहीं जब आप सरकार ने पैसा जारी किया तब दलित छात्रों की पढ़ाई में फिर से रूचि बढ़ी जिसके कारण 2022-23 में यह संख्या 2 लाख 26 हजार हो गई और 2023-24 में यह संख्या और बढ़कर करीब 2 लाख 40 हजार पर पहुंच गई। 

 

चीमा ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में केन्द्र सरकार 60 प्रतिशत हिस्सा देती है और राज्य सरकार 40 प्रतिशत, लेकिन 2017 के बाद न तो केन्द्र ने अपना 60 प्रतिशत हिस्सा दिया और न ही राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने अपना 40 प्रतिशत जारी किया जिसके कारण लाखों दलित विद्यार्थियों की डिग्री रूक गई और हजारों की पढ़ाई बीच में ही रूक गई।

 

वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हमने 2023-24 में पिछली सरकार के दौरान 2017 से 2022 तक का बकाया 366 करोड़ जारी किया। 183 करोड रुपए जून 2023 में और 181 करोड रुपए अगस्त 2023 में। इससे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली और उनकी पढ़ाई दोबारा से शुरू हो सकी। इस साल भी बजट पास होते ही हमने राज्य सरकार का 40 प्रतिशत हिस्सा 91 करोड़ 46 लाख रुपए जारी कर दिया, जिससे 117346 दलित विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अभी भी 2017 से 2023 तक का स्कॉलरशिप के पैसे रोक रखी है।

 

इससे साबित होता है कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही दलित हितैषी है जो उनके बच्चों के भविष्य के बारे में सोचती है। हम अन्य पार्टियों की तरह दलित वोट की राजनीति नहीं करते। हम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार कर रहे हैं जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और बिना भेद भाव के उन्हें हर सुविधाएं मिलें।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। मार्च 2026 में जारी एक इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर ने कुल ₹943 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। अर्न्स्ट एंड यंग...

पठानकोट में गैस संकट पर एक्शन: मंत्री कटारूचक्क का औचक दौरा, एजेंसी को लगाई फटकार

पठानकोट में गैस संकट पर एक्शन: मंत्री कटारूचक्क का औचक दौरा, एजेंसी को लगाई फटकार

पठानकोट में रसोई गैस की भारी किल्लत को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने दीनानगर स्थित गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। मंत्री जब सुबह करीब 9 बजे...

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

पंजाब में नशा और हथियारों पर लगाम लगाने के सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला लुधियाना के मोती नगर इलाके का है, जहां दो युवकों द्वारा पिस्तौल लहराते हुए बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक...

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, मानसा,...

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी कथित तौर पर बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की वायरल ऑडियो के जरिए सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch