पंजाब के कारोबारियों के लिए आई अच्छी ख़बर होने ज़ा रहा यह काम

by | Feb 4, 2025 | States

Feb 4, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइन ने अपने नैटवर्क में विस्तार करते हुए मुंबई से जालंधर के लिए नई उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा मार्च महीने से शुरू होगी और सातों दिन संचालित की जाएगी।

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के डायरैक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि इंडिगो की इस नई उड़ान में 186 सीटों की क्षमता होगी, जिससे यात्रियों को इस मार्ग पर सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। जालंधर पंजाब का एक प्रमुख व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र है, जिसके लिए यह सीधी हवाई  सेवा व्यापारियों, यात्रियों और एन. आर. आइज के लिए फायदेमंद साबित होगी।

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि यह नई सेवा दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा को सुगम बनाएगी और यात्रा के समय को भी कम करेगी। यह उड़ान उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जो तेज और सुविधाजनक कनैक्टिविटी चाहते हैं। यात्रा की पूरी जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए इंडिगो की आधिकारिक वैबसाइट और बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch