
पंजाब की राज़नीति के साथ जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर , यह खबर है पंजाब के बठिंडा शहर से जहां पर आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। बठिंडा में आम आदमी पार्टी के सिर ताज सजा है। पदमजीत मेहता को बठिंडा का मेयर चुना गया है जो पी.सी.ए. अमरजीत मेहता के बेटे हैं। बता दें कि पंजाब में यह सबसे नौजवान मेयर बने हैं। इस दौरान पदमजीत मेहता बनने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
बता दें कि बठिंडा नगर निगम में कुल 50 काउंसलर थे। मेयर के चुनाव के लिए 26 का आंकड़ा पार करना था लेकिन पदमजीत को 35 वोटें पड़ीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ व पटियाला में भी आप ने बाजी मारी है।









