पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया लोगों का धन्यवाद

by | Oct 16, 2024 | Political

Oct 16, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंचायत चुनावों में भारी संख्या में और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया है। पार्टी ने सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी जिला प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग की भी तारीफ की।

 

बुधवार को पार्टी कार्यालय से जारी एक बयान में ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान लोगों में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील का बहुत असर दिखा। राज्य के कुल 13237 पंचायतों में से करीब 3800 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। वहीं 48 हजार से ज्यादा पंच निर्विरोध चुने गए। यह पंजाब में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोकप्रियता को दर्शाता है।

 

नील गर्ग ने कहा कि पंचायतें पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के विकास में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसीलिए मान सरकार ने पंचायत चुनावों को पार्टी आधारित नहीं करवाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने कहा भी था कि सरपंच पिंड का होना चाहिए पार्टी का नहीं।

 

उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए पंचायतों को 5 लाख रुपए का विशेष अनुदान सरकार की तरफ से मिलेगा। इससे गांव के विकास में मदद मिलेगी और तेजी आएगी। वहीं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से पंचायत चुनाव संपन्न होने से राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch