पद्म श्री जतिंदर सिंह शंटी पंजाब मानवाधिकार आयोग के सदस्य नियुक्त

by | Nov 20, 2025 | Political

Nov 20, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने मानवता की सेवा में असाधारण योगदान देने वाले और शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक पद्म श्री जतिंदर सिंह शंटी को पंजाब मानवाधिकार आयोग का नया सदस्य नियुक्त किया है। शंटी पिछले ढाई दशकों से लावारिस और जरूरतमंदों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार, राहत कार्यों और जीवन रक्षक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं।

जतिंदर शंटी अब तक 70,000 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं, जिनमें कोविड-19 महामारी के दौरान जान गंवाने वाले 4,200 से ज्यादा लोग भी शामिल हैं। उन्हें 2021 में भारत सरकार ने मानवता के प्रति उनके अनोखे योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया था। शंटी के कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री “एंजल्स फॉर द डेड” ने भी उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई।

शंटी ने 100 से अधिक बार रक्तदान किया है और 200 से ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। उनके एनजीओ के जरिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा, मोबाइल मोर्चरी, शव वाहन और अस्थि विसर्जन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों द्वारा शव रोकने जैसी अवैध प्रथाओं के खिलाफ भी आवाज उठाई है।

गुजरात भूकंप, सुनामी, नेपाल भूकंप और केरल बाढ़ जैसी कई बड़ी आपदाओं में भी उन्होंने राहत और बचाव कार्य किए। उनकी नियुक्ति पंजाब के मानवाधिकार ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch