ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा एनकाउंटर में ढेर, लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका

by | Jul 28, 2025 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर के लिडवास इलाके में हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को मार गिराया गया है। ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों को ढेर किया, जिनमें दो अन्य भी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं।

 

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्रीनगर के लिडवास क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा मारा गया, जो कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मूसा पिछले साल श्रीनगर-सोनमर्ग हाइवे पर ज़ेड-मोड़ सुरंग पर काम कर रहे 7 मजदूरों की हत्या में भी शामिल था। उसे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से लगातार निर्देश मिलते थे और वह स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने में अहम भूमिका निभा रहा था।

मुठभेड़ स्थल से एक अमेरिकी M4 कार्बाइन, एक AK-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड और भारी मात्रा में अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं।

सेना ने बताया कि उन्हें लिडवास इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके को घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो मुठभेड़ में बदल गया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके को सील कर दिया गया है।

इस कार्रवाई को आतंकी नेटवर्क के लिए करारा झटका माना जा रहा है और इससे आने वाले समय में आतंकी घटनाओं पर कुछ हद तक लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch