नफरत की आग में एक बार फिर सुलग सकता है फगवाड़ा

by | Sep 2, 2018 | States

Sep 2, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

13 अप्रैल 2018 से सुलगी नफरत की आग एक बार फिर पंजाब के फगवाड़ा शहर को अपना निशाना बना सकती है। गौर हो कि 13 अप्रैल को फगवाड़ा के गोल चौंक का नाम बदलने को लेकर जनरल समाज और दलित समाज में हिंसक टकराव हो गया था। जिसमें दलित समाज के एक नौज़वान की गोली लगने से मौत भी हो गई थी। जिसके बाद से दोनों समुदाय के लोगों में अंदर ही अंदर नफरत की आग सुलगती ही आ रही है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा इस एक्ट में पुराने प्रवाधान को रखने की ही मंजूरी दे दी गई है जिसके विरोध मे जनरल समाज द्वारा 6 सितंबर को भारत बंद की काल दी गई है। जिसका सर्मथन करते हुए आज फगवाड़ा के जनरल समाज मंच ने भी एक बैठक कर छह सितंबर को फगवाड़ा बंद रखने का ऐलान किया है। वहीं जनरल समाज की बैठक के बाद दलित समुदाए के लोगों की भी एक बैठक की गई जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी ने बंद रखनी है अपनी दुकानें तो रखे लेकिन अगर किसी ने जबरदस्ती उनकी दुकानें बंद करवाई तों इसको सहन नही किया जाएगा। इसके लिए ही चार सितंबर को वो एक मांग पत्र भी देने जा रहे है। इन बातों से एक बार फिर से फगवाड़ा में माहौल तनावपूर्ण होने के आसार बन गए है। जिसके चलते पुलिस के लिए एक बार फिर से फगवाड़ा बंद की काल गले की हड्‌डी बनती हुई नज़र आ रही है। अब देखना यह है कि पुलिस इस बंद को किस कदर शांत रख पाती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch