निगम चुनाव को लेकर हो गया तारीख का ऐलान, पढ़े कब होंगे निगम चुनाव

by | Dec 8, 2024 | States

Dec 8, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में आज निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी है। HC ने 8 हफ्ते में चुनाव कराने का आदेश दिय़ा है। पंजाब के पांच नगर निगम और 44 नगर परिषदों पर चुनाव व कुछ वार्ड में उप चुनाव की घोषणा हुई है।

21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन वोटिंग के बाद वोटों की गिनती भी की जाएगी और चुनावों के नतीजे घोषित किये जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा की धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए 21 दिसंबर का दिन चुना गया है। शहरी क्षेत्रों में वोटिंग के लिए 1 घंटे का अतरिक्त समय दिया गया है।

वोटरों की संख्या
कुल वोटरों की संख्या लगभग 37.32 लाख है। जिसमें पुरुष वोटर 19.55 लाख, 17.75 लाख महिला, 204 ट्रांसजेंडर हैं।

EVM से वोटिंग
निकाय चुनावों में EVM से वोटिंग करवाई जाएगी। इसके लिए ECI से EVM मांगी गई हैं।

 

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
आयोग ने कहा है कि चुनावों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3, डबल पोलिंग स्टेशन पर 4 सुरक्षा बल तैनात होंगे। यदि आवश्यकता हुई तो सुरक्षा बालों की संख्या बढ़ाई जाने के भी निर्देश जारी किये गए है।

चुनावों के दौरान हथियार एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना भी वर्जित कर दिया गया है। आर्म्स जमा करवाए जाने की एक्सेप्शन का फैसला डीसी पर छोड़ा गया है।

नॉमिनेशन के लिए 4 दिन
नॉमिनेशन के लिए 9 से लेकर 12 तारीख तक का है समय तय किया गया है। 11 बजे से 3 बजे तक नॉमिनेशन भरे जाएंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को होगी नॉमिनेशन की जांच होगी । 14 को नामांकन वापिस लेने का आखरी दिन होगा और उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 21 दिसंबर को वोटिंग होगी।

 

चुनाव में खर्च की लिमिट निर्धारित-
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन 4 लाख, काउंसिल क्लास 1 के लिए 3.60 लाख, क्लास टू के लिए 2.30 और क्लास थ्री के लिए 2 लाख की खर्च लिमिट निर्धारित की गई है। पंचायत स्तर पर 1.40 लाख की लिमिट लगाई गई है। इसके लिए प्रत्येक जिले में ऑब्जर्वर किए जाएंगे नियुक्त।

मतगणना के समय अतिरिक्त सुरक्षा
कॉर्पोरेशन चुनाव की गणना में प्रति वार्ड एक मतगणना सेंटर होगा। वोटिंग का समय भी एक घंटा बढ़ाया गया है। मतदान के लिए कानूनी रूप से आठ घंटे का समय दिया जाता है लेकिन राज्य चुनाव ने इसे एक घंटा बढ़ाकर 9 घंटे किया है।

आपराधिक मानसिकता वालों पर रहेगी विशेष निगरानी
सुरक्षा को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को चिट्ठी लिखी गई है। आपराधिक लोगों पर कानून मुताबिक कार्यवाही की मांग की गई है। चुनाव में शराब व अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए नाके लगाए जाएंगे, वहीं इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट को भी लिखा गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch