आज़ एक बार फिर से दिल्ली कूच करेंगें किसान

by | Dec 8, 2024 | National

Dec 8, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि किसानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है, लिहाजा 101 किसानों का एक समूह 8 दिसंबर को 12 बजे दिल्ली की ओर मार्च शुरू करेगा। पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू में मीडिया को संबोधित करते हुए पंधेर ने कहा कि हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के कारण 16 किसान घायल हो गए। इनमें से 1 की सुनने की क्षमता चली गई। 4 घायल किसानों को छोड़कर बाकी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा, हमें बातचीत के लिए केंद्र से कोई संदेश नहीं मिला है। मोदी सरकार बातचीत के मूड में नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने पहले ही फैसला कर लिया है कि 101 किसानों का एक जत्था रविवार दोपहर को शांतिपूर्ण तरीके से फिर से दिल्ली की ओर मार्च करेगा।

पंधेर ने कहा, उन्होंने कल क्या किया? लोग इस कार्रवाई से नाराज हैं। लोग भाजपा से पूछ रहे हैं कि चूंकि किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं ले जा रहे थे, तो उन्हें आगे क्यों नहीं बढ़ने दिया गया। उन्होंने कहा, संसद हमारे लोकतंत्र का मंदिर है और हम किसानों के मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। संसद में न तो सरकार और न ही विपक्ष ने हमारे मुद्दों को उठाया कि कैसे केंद्रीय बलों ने शंभू सीमा पर निर्दयतापूर्वक व्यवहार किया।
उधर, खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। किसानों का दावा है कि डल्लेवाल का 8 किलो वजन कम हो गया है।

पंधेर ने केंद्र की एनडीए सरकार और राज्यों में इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व वाली सरकार दोनों के प्रति किसानों की नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, चाहे मोदी सरकार हो या राज्यों में अन्य सरकार। किसान किसी से भी खुश नहीं हैं, सभी सरकारों में समस्याएं हैं। पंजाब में भी, पंजाब के लोग आप सरकार के काम से खुश नहीं हैं। पंधेर ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जब मुद्दा मीडिया में आता है तो वे सिर्फ रोटी सेंकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch