वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

by | Feb 7, 2026 | News

Feb 7, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन से गोदाम को यहां से शिफ्ट कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान गोदाम में गैस कटर से काम किया जा रहा था। इसी दौरान चिंगारी से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। आग की तेज लपटों और गर्मी के कारण आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने घर खाली कर दिए।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक तीन दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं, जबकि स्थिति को देखते हुए और गाड़ियां भी बुलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम एक घंटे से अधिक समय से जारी है।

जानकारी के अनुसार गोदाम देव डेयरी के मालिक द्वारा किराये पर दिया गया था। गोदाम में चमड़े के जूतों का वेस्टेज और अन्य स्क्रैप सामग्री रखी थी, जिसके कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। शहर से दूरी अधिक होने के चलते पानी की व्यवस्था में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। फिलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
Lockdown को लेकर फैली अफवाहों पर केंद्र का सख्त रुख, मंत्री हरदीप पुरी बोले—घबराने की जरूरत नहीं

Lockdown को लेकर फैली अफवाहों पर केंद्र का सख्त रुख, मंत्री हरदीप पुरी बोले—घबराने की जरूरत नहीं

ईरान युद्ध को लेकर देशभर में संभावित लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने साफ और कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है और लोग बेवजह घबराएं नहीं। उन्होंने कहा...

DIPS स्कूल मालिक तलविंदर राजू गिरफ्तार, करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी में पत्नी समेत 9 पर केस दर्ज

DIPS स्कूल मालिक तलविंदर राजू गिरफ्तार, करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी में पत्नी समेत 9 पर केस दर्ज

पंजाब के जलालाबाद से एक बड़े जमीन घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें DIPS स्कूल के मालिक तलविंदर राजू सहित उनकी पत्नी प्रीत इंदर और बिट्टू मक्कड़ समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 2 कनाल जमीन का सौदा कर करीब 1...

MP अमृतपाल सिंह को हाईकोर्ट से झटका, संसद सत्र में शामिल होने के लिए पैरोल याचिका खारिज

MP अमृतपाल सिंह को हाईकोर्ट से झटका, संसद सत्र में शामिल होने के लिए पैरोल याचिका खारिज

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी पैरोल याचिका को खारिज कर दिया है। अमृतपाल सिंह ने संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए अस्थायी रिहाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, संसद का बजट सत्र 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक जारी...

27 मार्च 2026 राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

27 मार्च 2026 राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

27 मार्च 2026 राशिफल: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।वृषभ:...

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक यात्री बस नदी में गिरने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजबाड़ी जिले के दाउलादिया टर्मिनल पर बुधवार शाम उस समय हुआ, जब बस को फेरी (किश्ती) पर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40...

Get In Touch
close slider

Get In Touch