Lockdown को लेकर फैली अफवाहों पर केंद्र का सख्त रुख, मंत्री हरदीप पुरी बोले—घबराने की जरूरत नहीं

by | Mar 27, 2026 | National

Mar 27, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

ईरान युद्ध को लेकर देशभर में संभावित लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने साफ और कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है और लोग बेवजह घबराएं नहीं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही लॉकडाउन संबंधी खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल किसी भी प्रकार के प्रतिबंध या लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें।

इसके साथ ही हरदीप पुरी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा हुआ है।

पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती की है। उन्होंने कहा कि सरकार खुद यह आर्थिक बोझ उठाएगी ताकि आम नागरिकों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।जालंधर में अब पेट्रोल करीब...

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस बार पंजाब के सरकारी स्कूलों ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा...

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब सरकार हर हाल में प्रदेश को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और हर पंजाबी इसमें सरकार का साथ दे रहा...

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

पंजाब में आम आदमी पार्टी को तरनतारन में बड़ी संगठनात्मक सफलता मिली है। पार्टी नेता अंगद दीप सिंह सोहल को सर्वसम्मति से तरनतारन ज़िला परिषद का नया चेयरमैन चुना गया। इस दौरान खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन चुने जाने के...

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में फरीदकोट से एक बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री...

Get In Touch
close slider

Get In Touch