रात के अंधेरे में Thar पर की हुड़दंगबाज़ी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की सख्त कार्रवाई

by | Jul 23, 2025 | Crime

Jul 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फेज-3बी2 की मार्केट में देर रात Thar गाड़ी पर बैठकर रील बनाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में युवक गाड़ी की छत पर बैठकर तेज़ म्यूजिक के साथ हुड़दंगबाज़ी करते और राहगीरों पर टिप्पणियां करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद थाना मटौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी जब्त कर ली और 35,000 रुपये का चालान ठोक दिया।

थाना प्रमुख अमनदीप सिंह कंबोज ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद युवकों की पहचान कर गाड़ी चालक को थाने बुलाया गया। गाड़ी चंडीगढ़ नंबर की थी, लेकिन चालक मोहाली के खरड़ इलाके का निवासी निकला। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी के किसी भी दस्तावेज की उपलब्धता नहीं थी, जिसके चलते गाड़ी जब्त की गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा गया।

क्यों की गई सख्त कार्रवाई?
थाना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि मार्केट इलाके में परिवार व अन्य नागरिक देर शाम खरीदारी व घूमने आते हैं। इस तरह की गुंडागर्दी से माहौल बिगड़ता है और लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch