Mohali हादसे को लेकर बड़ी अपडेट , मालिक व ठेकेदार गिरफ्तार

by | Dec 23, 2024 | National

Dec 23, 2024 | National

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मोहाली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बिल्डिंग के मालिक परविंदर, गगनदीप और बिल्डिंग का ठेकेदार शामिल हैं। बता दें कि बीते दिनों मोहाली के सोहना गांव में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। इस बीच मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिस स्थान पर इमारत गिरी, वहां एन. डी. आर. एफ. व सेना, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 23 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया है। एस.एस.पी. दीपक पारीक और नगर निगम कमिश्नर टी बेनिथ ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को बचाने के बड़े अभियान को तब गति मिली, जब एक गंभीर रूप से घायल लड़की को मलबे से बाहर निकाला गया।

इसके बाद रविवार शाम साढ़े चार बजे तक चले ऑपरेशन के बाद एन.डी.आर.एफ. ने यह स्पष्ट किया कि मलबे के नीचे किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की कोई संभावना नहीं है। हादसे के दौरान हुई मौतों की जानकारी देते हुए कार्यवाहक डिप्टी कमिश्नर विराज एस. तिड़के ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन के पूरा होने तक दो मौतों की सूचना मिली है, जिनमें से एक हिमाचल की दृष्टि (20) और दूसरे अंबाला के अभिषेक धनवाल (30) हैं। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ. ऑपरेशन पूरा घोषित करने से पहले मलबे की गहन जांच की गई। इस ऑपरेशन के दौरान एन.डी.आर.एफ. को पहले से उपलब्ध मशीनरी के अलावा आवश्यक मशीनरी भी उपलब्ध करायी गई।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के आदेश दे दिये गये हैं। उपमंडल मजिस्ट्रेट मोहाली दमनदीप कौर को जांच सौंपी गई है और तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस पूरे ऑपरेशन की समाप्ति तक जिला नागरिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा बारीकी से निगरानी की गई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch