मॉडल टाउन में महिला चोर सक्रिय, दुकान से 35 हजार की नगदी लेकर फरार

by | Jan 10, 2026 | Crime

Jan 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर में चोरी और लूटपाट की बढ़ती घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला जालंधर के मॉडल टाउन इलाके से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े दो महिलाओं ने चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मॉडल टाउन की चाचे वाली गली में स्थित रिधिमा कलेक्शन नामक कपड़ों की दुकान में हुई।

जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं। उस समय दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ मौजूद थी। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए दोनों महिलाओं ने बड़ी ही शातिर तरीके से एक ग्राहक के पर्स से करीब 35 हजार रुपये की नगदी निकाल ली और बिना किसी को शक हुए मौके से फरार हो गईं।

चोरी की जानकारी उस समय सामने आई जब एक महिला ग्राहक ने अपने पर्स से पैसे गायब होने की शिकायत की। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पीले और नीले रंग के सूट पहने दो महिलाएं चोरी की वारदात को अंजाम देकर दुकान से बाहर निकलती हैं।

घटना की सूचना तुरंत थाना नंबर-6 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुकानदार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इन महिलाओं को पहचानता है या इनके बारे में कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

पंजाब के जालंधर से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि उसने पैसों के लालच में उनके 16 दिन के नवजात बच्चे को 5 लाख रुपये में बेच दिया। महिला का दावा है कि आरोपी नशे का आदी है और बच्चे की बिक्री...

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण एक कोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन के दो हिस्से अलग हो गए। घटना के समय ट्रेन स्टेशन से रवाना...

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

पंजाब के जालंधर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक युवक की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बंगीवाल की बताई जा रही है, जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार...

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

शहर के डिफैंस रोड पर मामूली विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ⚠️ कैसे बढ़ा विवाद? जानकारी के...

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

जिले के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch