पंजाब और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Mehreen Pirzada शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लंबे समय से साथी Arsh Aulakh के साथ 26 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश के चैल में सात फेरे लिए। इस शादी की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर दी, जिससे फैंस भी हैरान रह गए।
मेहरीन ने अपनी पोस्ट में शादी की तारीख “26.04.26” लिखी और साथ ही #ArshDiMehr हैशटैग का इस्तेमाल किया। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आए, जबकि पहाड़ों के बीच सजी लोकेशन ने इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।
बता दें कि मेहरीन ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में तेलुगु फिल्म “कृष्णा गाधी वीरा प्रेमा गाधा” से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म “फिल्लौरी” और तमिल सिनेमा में भी काम किया। पंजाबी सिनेमा में उन्होंने “DSP देव” और “अरब मुटियारां” जैसी फिल्मों से पहचान बनाई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 2023 की पीरियड क्राइम थ्रिलर सीरीज “सुल्तान ऑफ दिल्ली” में नजर आई थीं। अब फैंस उन्हें शादी के बाद नए प्रोजेक्ट्स में देखने का इंतजार कर रहे हैं।








