मुख्यमंत्री का घर घेरने ज़ा रहे अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल और बिक्रमज़ीत मज़ीठिया सहित कई अकाली नेता गिरफ्तार

by | Nov 6, 2021 | Political

Nov 6, 2021 | Political

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

चंडीगढ़ : पेट्रोल-डीज़ल कीमतें कम करने और गुलाबी सुंडी के कारण खराब हुई कपास फसल के उत्पादों को मुआवजा देने की मांग को लेकर पंजाब में विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आज यहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के निकट पुलिस ने अवरोधक स्थापित कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिये पुख्ता बंदोबस्त कर रखे थे। पहले तो अकालियों ने इन अवरोधकों के निकट धरना दिया और बाद में इन्हें तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने और स्थिति नियंत्रित करने के लिये लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें अनेक कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस ने सुखबीर बादल और अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बस में भर कर ले गई।

 

जिस उपरांत सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, आज अकाली कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चन्नी पर राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक की है। विधायक फ्लैटों की घेराबंदी और मुख्यमंत्री आवास के निकट स्थित अवरोधकों के बावजूद अकाली कार्यकर्ता इन्हें भेदने में कामयाब रहे। अकाली कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को साफ संदेश दे दिया है कि वह फोटो खिंचवाना बंद करें और वादे पूरे करने पर ध्यान दें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, मौजूदा कांग्रेस सरकार भ्रष्ट है और इसका मुख्यमंत्री केवल लूट में दिलचस्पी रखता है। राज्य सरकार ने अकाली कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं जो शांतिपूर्ण तरीके से किसानों और राज्य की जनता की आवाज उठा रहे थे। हमारी मांग है कि कपास उत्पादकों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा और पेट्रोल-डीजल पर दस-दस रूपये प्रति लीटर की वैट में कटौती की जाय और जब तक यह हो नहीं जाता हम चैन से नहीं बैठेंगे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें चयनित इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch