मुख्यमंत्री द्वारा कठुआ और डोडा में हुए आतंकी हमलों की निंदा

by | Jun 13, 2024 | Political

Jun 13, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ और डोडा जिलों में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है, जिसमें सी.आर.पी.एफ. का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी देश विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता पर कोई भी हमला स्वीकार्य नहीं है और इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे किसी भी हमले को नाकाम करके और अपनी सीमाओं की रक्षा करके देश की संप्रभुता को बरकरार रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हमलों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए ताकि देश की एकता और अखंडता को कोई खतरा न पैदा हो। उन्होंने कहा कि इस घिनौने कृत्य के अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि यह भविष्य में दूसरों के लिए एक सबक बन सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए एक जवान शहीद हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश और खासकर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद ने देश की एकता की रक्षा के लिए बहादुरी से अपना कर्तव्य निभाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शहीद का बलिदान उनके साथी सैनिकों को और अधिक मेहनत से अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोहाली में BJP कार्यकर्ता की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार हमलावर फरार

मोहाली में BJP कार्यकर्ता की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार हमलावर फरार

बड़ी ख़बर पंजाब के मोहाली शहर से है जहां मोहाली के फेज-1 इलाके में देर रात सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। यह हमला रात करीब 12:50...

‘12 बजे’ टिप्पणी कांग्रेस की सिख-विरोधी सोच का ताज़ा उदाहरण, सांसद मलविंदर कंग का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

‘12 बजे’ टिप्पणी कांग्रेस की सिख-विरोधी सोच का ताज़ा उदाहरण, सांसद मलविंदर कंग का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक जनसभा के दौरान रावत द्वारा बोले गए “12 बज गए” जैसे ताने न सिर्फ आपत्तिजनक हैं, बल्कि...

पूर्व मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का निधन, रोपड़ में अंतिम संस्कार; राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पूर्व मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का निधन, रोपड़ में अंतिम संस्कार; राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का आज सुबह अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह अंतिम सांस लेने के बाद उनका अंतिम संस्कार गांव लाडल के श्मशान घाट में किया गया, जहां पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री...

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द, यात्रियों में नाराज़गी तेज

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द, यात्रियों में नाराज़गी तेज

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगभग सभी उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिसके बाद यात्रियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब इंडिगो के कई पायलटों ने ओवर वर्क-लोड का हवाला देते हुए अपनी सेवाओं में...

मजीठा रोड पर एटीएम में सनसनीखेज लूट, नाई से पिस्तौल की नोक पर छीने 10 हजार रुपए

मजीठा रोड पर एटीएम में सनसनीखेज लूट, नाई से पिस्तौल की नोक पर छीने 10 हजार रुपए

अमृतसर: शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बीती रात मजीठा रोड स्थित एक एटीएम का है, जहां प्रीत नगर, नंगली निवासी रिंकू, जो नाई का काम करता है, पैसे निकालने पहुंचा था। रिंकू के अनुसार, जब वह 15 हजार रुपये निकालकर मुड़ा ही था कि मुंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch