मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनीष सिसोदिया से की मुलाकात, कहा – अंततः सच्चाई की ही जीत होती है

by | Aug 20, 2024 | Political

Aug 20, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनीष सिसोदिया करीब डेढ़ साल तानाशाही के शिकार हुए, लेकिन अंततः सच्चाई की ही जीत होती है।

मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री हैं। उनके खिलाफ जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला, फिर उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत दी। हम उनकी तंदुरुस्ती की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही दिल्ली के बच्चों के भविष्य के लिए फिर से अपने काम पर लगेंगे।

शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भी था। इसलिए मान ने सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे। जांच एजेंसियों के पास केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उनका सिर्फ एक ही मकसद है कि किसी भी तरह उन्हें जेल में रखा जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे नेताओं को जेल में रखकर पार्टी तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह हमारी एकता को नहीं तोड़ पाए। हमारे सभी नेता एकजुट रहें और पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहें। उन्होंने पार्टी के खिलाफ अफवाह फैलाया और झूठा प्रचार भी किया कि शायद अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया का नाम ले लें और सिसोदिया केजरीवाल का, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आम आदमी पार्टी में एक दूसरे को नीचे दिखाने वाला कल्चर नहीं है। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं।

मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया के आने के बाद पार्टी और मजबूत होगी। अब वह खुद भी मानसिक तौर पर मजबूत होकर निकले हैं। अरविंद केजरीवाल भी ऐसे ही मजबूत होकर निकलेंगे। देश की राजनीति का भविष्य आम आदमी पार्टी ही है। पंजाब और दिल्ली में जिस इमानदारी और शिद्दत के साथ हमने काम किया है, पूरे देश के लोग उसकी सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के आरडीएफ और एनएचएम समेत कई योजनाओं के हजारों करोड़ रुपए के फंड रोक रखी है। उन्हें लगता है कि पैसे रोकने से पंजाब सरकार झुक जाएगी, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। हम अपना हक मांग रहे हैं और पंजाबियों को अपना हक लेना आता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा शहर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भगतपुरा इलाके में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ‘दैनिक सवेरा’ से जुड़े पत्रकार अमर पासी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और...

नशा तस्करों पर ‘आप’ का बड़ा ऐलान: डरने वालों के लिए पार्टी में जगह नहीं, सिसोदिया का सख्त संदेश

नशा तस्करों पर ‘आप’ का बड़ा ऐलान: डरने वालों के लिए पार्टी में जगह नहीं, सिसोदिया का सख्त संदेश

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने नेताओं और विधायकों को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दो टूक कहा कि जो भी नेता नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकिचाता है, उसे...

पटियाला में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार रिश्वत लेते ASI हरपाल सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार

पटियाला में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार रिश्वत लेते ASI हरपाल सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला के काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के आधिकारिक...

पंजाब में जीरो टॉलरेंस नीति पर ‘आप’ सख्त, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी से दिया बड़ा संदेश: अमन अरोड़ा

पंजाब में जीरो टॉलरेंस नीति पर ‘आप’ सख्त, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी से दिया बड़ा संदेश: अमन अरोड़ा

पंजाब की राजनीति में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर अपनी सख्त नीति को उजागर किया है। ‘आप’ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता या आरोपों को हल्के में नहीं लेती और तुरंत कार्रवाई...

गुरदासपुर में  फायरिंग: सरपंच के भाई को लगी दो गोलियां, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

गुरदासपुर में फायरिंग: सरपंच के भाई को लगी दो गोलियां, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के गुरदासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डेरा बाबा नानक क्षेत्र के गांव शाहपुर जाजन में दिनदहाड़े सरपंच के भाई पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सरपंच नवदीप सिंह के भाई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch