आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब के लिए लंबित हजारों करोड़ रुपये जारी करने की मांग की

by | Aug 20, 2024 | International

Aug 20, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के ₹5,600 करोड़ ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) के, ₹1,100 करोड़ मंडी विकास निधि (एमडीएफ) के, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि के ₹1,100 करोड़, ‘समग्र शिक्षा अभियान’ के लिए ₹180 करोड़ और पूंजी निर्माण के लिए विशेष फंड के ₹1,800 करोड़ रोक रखी है।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब को केंद्र से मिलने वाली वह सहायता है, जो देश की प्रगति में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका और उसके किसानों के बलिदान को रेखांकित करता है। चड्ढा ने विकास परियोजनाओं को पूरा करने की तत्काल आवश्यकता पर बल देते हुए 3 करोड़ पंजाबियों की ओर से यह धन जारी तत्काल जारी करने की अपील की।

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में ‘पंजाब में विकास कार्यों पर चिंता’ का एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। आप सांसद ने कहा, ”आज, पंजाब के प्रतिनिधि के रूप में, मैं अपने राज्य पंजाब के अधिकारों पर बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं। पंजाब वह राज्य है जिसने देश के लिए सबसे अधिक बलिदान दिया है। पंजाब ने देश को ‘हरित क्रांति’ दी और कठिन समय में देश का पेट भरा।”

 

देश के विकास में पंजाब और उसके लोगों के योगदान को याद करते हुए, पंजाब से आप सांसद ने कहा, “देश की आजादी के बाद से आज तक पंजाब और पंजाबियों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पंजाब को भारत की ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है। हमारे किसानों ने देश के लिए सब कुछ दिया है, आज मैं उन किसानों की आवाज बनकर यहां खड़ा हूं।”

 

पंजाब के लंबे समय से बकाया फंड पर प्रकाश डालते हुए आप सांसद ने आगे कहा कि आज, पंजाब की विभिन्न योजनाओं के हजारों करोड़ रुपये, जो केंद्र हमें देता है, रोक दिया गया है। लंबित ग्रामीण विकास निधि के ₹5600 करोड़, मंडी विकास निधि के ₹1100 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ₹1100 करोड़, ‘समग्र शिक्षा अभियान’ (शिक्षा) के ₹180 करोड़ और पूंजी निर्माण के लिए विशेष सहायता के ₹1800 करोड़।

उन्होंने कहा, ”हमने बार-बार इन फंडों को जारी करने की मांग की है। आज मैं एक बार फिर 3 करोड़ पंजाबियों की ओर से केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह हमारा फंड जारी करें ताकि पंजाब में विकास कार्य पूरे हो सकें।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ), मंडी विकास निधि (एमडीएफ), समग्र शिक्षा अभियान ( एसएसए) और पूंजी निवेश के लिए राज्य को मिलने वाली विशेष सहायता रुकने का सीधा असर विकासात्मक कार्यों पर पड़ा है और राज्य के खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch