मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में किया रोड शो, कहा – जालंधर ‘वेस्ट’ को जालंधर ‘बेस्ट’ बनाएंगे

by | Jul 4, 2024 | Political

Jul 4, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया। रोड शो में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मान ने लोगों से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने की अपील की और कहा कि आप उम्मीदवार को जिताएं, हम मिलकर जालंधर ‘वेस्ट’ को जालंधर ‘बेस्ट’ (सबसे अच्छा) बनाएंगे।

मुख्यमंत्री मान का रोड शो वार्ड संख्या-46 के बाबा बालक नाथ मंदिर से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-43 के उज्जवल स्वीट्स और गुरु संत नगर होते हुए वार्ड संख्या-78 के बाबूलाल सिंह कनाल सहित अन्य कई इलाकों में रोड शो किया।

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर निशाना साधा और कहा कि इस चुनाव की नौबत ही नहीं आनी थी। यह चुनाव आप पर थोपा गया है क्योंकि पिछ्ला विधायक दल-बदलू और लालची निकला। उसके व्यक्तिगत स्वार्थ और लोभ के कारण यह चुनाव हो रहा है।

मान ने कहा कि उसने विधायकी छोड़कर पार्टी और यहां के लोगों के साथ धोखा किया है। उसकी धोखेबाजी के कारण उपचुनाव में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, जो लोगों के टैक्स का पैसा है। 10 जुलाई को आप सभी लोग एक होकर उसकी धोखेबाजी का जवाब दें।

मान ने कहा कि पिछला विधायक धोखेबाज निकला, लेकिन परमात्मा की कृपा से हमें इस बार मोहिंदर भगत के रूप में एक ईमानदार और पढ़ा-लिखा उम्मीदवार मिल गया है। इन्हें जिताएं। मोहिंदर भगत जालंधर पश्चिम के विकास के लिए जो भी काम बोलेंगे, हम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन पर आप उम्मीदवार का बटन पांचवें नंबर पर है, लेकिन आपको सुनिश्चित करना है की नतीजे वाले दिन मोहिंदर भगत पहले नंबर पर आएं। उन्होंने कहा कि भगत के परिवार ने पिछले दो पीढ़ी से जालंधर के लोगों की सेवा की है। अन्य पार्टियों के उम्मीदवार की तरह इनका व्यापार और माफिया में कोई हिस्सा नहीं है और न ही इनपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप है। यह बेहद साफ छवि के व्यक्ति हैं।

 

 

मान ने कहा कि इस चुनाव के नतीजे से सरकार में कोई उलट फेर नहीं हो सकता है। इससे न हमारी सरकार गिरेगी और न ही किसी की सरकार बनेगी, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के जितने से आपकी सरकार में हिस्सेदारी होगी, जिससे इस इलाके का विकास तेज गति से हो सकेगा। 

उन्होंने कहा कि हम इस इलाके में अच्छे स्कूल और अस्पताल खोलेंगे, ताकि आपको अच्छा इलाज और आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। हम यहां की खराब सीवरेज व्यवस्था को ठीक करेंगे। गली-नालियों को ठीक करेंगे। साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था करेंगे एवं बिजली व पानी से संबंधित सभी समस्याएं दूर करेंगे।

पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने आया है – मोहिंदर भगत

‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने रोड शो में आए लोगों और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने आया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने यहां किराए पर घर लिया और लगातार हमसे रूबरू हो रहे हैं। आप उम्मीदवार ने जालंधर पश्चिम की जनता से मुख्यमंत्री भगवंत मान का साथ देने की अपील की और कहा कि मान सरकार आम लोगों और गरीबों के लिए काम कर रही है। इसलिए झाड़ू का बटन दबाकर मुख्यमंत्री मान के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगाएं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित सप्लाई समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाज़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में...

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राज्य में 21 मार्च को...

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब...

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश से रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए आए एक कारोबारी को नौसरबाज ने बस स्टैंड पर अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर कारोबारी को बातों में उलझाया और बेहोशी की दवा देकर...

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch