मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा बाबा नानक में आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए किया प्रचार

by | Oct 27, 2024 | States

Oct 27, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को डेरा बाबा नानक में उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य काम कुर्सी के लिए आपस में लड़ना है। उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे कुर्सी के लिए लड़ते हैं, हम आपके बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए लड़ते हैं। हमने पंजाब के लोगों को बिजली मुफ्त की, अच्छे स्कूल और अस्पताल बना रहे हैं। 

हमने सड़कों पर होने वाली मौतों को कम करने के लिए हमने ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ बनाई और उसे ‘लेटेस्ट फीचर’ वाली गाड़ियां दी। इसके कारण पिछले छह महीने में 45 प्रतिशत मौतें में कम हुई है। एसएसएफ के कारण ट्रैफिक जाम भी काफी कम हुई है। वे गाड़ियों को बेवजह सड़कों पर ज्यादा देर रूकने नहीं देते। 

वहीं पिछले ढ़ाई साल में हमारी सरकार ने 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। निजी क्षेत्र में भी हजारों नौकरियां पैदा हो रही है। देश-विदेश की कई नामी कंपनियां अपना प्लांट पंजाब में लगा रही है। टाटा स्टील, बीएमडब्ल्यू, सनाथन टेक्स्टाइल, क्लास और वरबियो और फ्रेडनबर्ग जैसी नामी कंपनियां पंजाब में अपना प्लांट लगाने जा रही है।

रजिस्ट्रियों में एनओसी खत्म होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों की समस्या दूर करने के लिए हमारी सरकार ने विधानसभा से कानून पास कराकर रजिस्ट्रियों से एनओसी का प्रावधान खत्म किया। वहीं कांग्रेस-अकाली की सरकार ने बिल्डरों से मिलीभगत कर गैरकानूनी कॉलोनियां बनवाए। उन्होंने पैसा कमाने के लिए कॉलोनी काटने वालों का साथ दिया, वहीं हम आमलोगों की समस्या दूर करने के लिए प्लॉट खरीदने वालों का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की इन जमीनों में जीवनभर की क कमाई लगी थी। इस कानून के माध्यम से हमने उनकी चिंता दूर की।

अकाली दल बादल पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि जो कहते थे कि 25 साल राज करेंगे आज उनको चार उम्मीदवार नहीं मिले। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए गुरबाणी और बाबा नानक को भी नहीं छोड़ा। अकाली दल वाले आजकल सुखबीर बादल को जरनैल बता रहे हैं, लेकिन वे बताएं उन्होंने कौन सी जंग लड़ी है, सुखबीर बादल ने तो पंजाब और अकाली दल का बेड़ागर्क किया है।

मान ने कहा कि बादल परिवार ने सिर्फ पंथ के नाम का इस्तेमाल किया। हमने संसद में छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि देने की प्रथा शुरू करवाई। आज संसद में हर साल 26 दिसंबर को सत्र शुरू होने से पहले छोटे साहबजादों को श्रद्धांजलि दी जाती है फिर सदन की कार्यवाही शुरू होती है।

मान ने कहा कि हमलोग राजनीति में पैसे कमाने नहीं आए हैं। हमें ढाबे, रेत और बसों में हिस्सा नहीं डालना है। हमें साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों के दुख-सुख में हिस्सा डालना है। मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वह कभी भी पंजाब के मंडियों में नहीं गए। अब भाजपा में होने के कारण मजबूरन उन्हें मंडी जाना पड़ रहा है क्योंकि केन्द्र की भाजपा सरकार धान खरीद को लेकर फंस चुकी है।

आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया धन्यवाद

डेरा बाबा नानक से आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का क्षेत्र में आने और प्रचार करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। यहां से भी ‘आप’ का विधायक होने पर क्षेत्र का विकास और तेज गति से हो सकेगा।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch