‘आप’ ने ड्रग्स मामले को लेकर कांग्रेस – भाजपा पर बोला हमला, कहा – इन लोगों ने युवाओं को बर्बाद किया

by | Oct 28, 2024 | Political

Oct 28, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर ड्रग्स मामले को लेकर हमला बोला और कहा कि इन लोगों ने हमारे युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने का काम किया है। पार्टी ने कहा कि बाबा बकाला में 100 किलोग्राम से अधिक हेरोइन (500 करोड़ रुपये) के साथ कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से यह साबित होता है कि इन पार्टियों के नेताओं की ड्रग तस्करों के साथ बेहद गहरी सांठगांठ है।

आप मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही आज पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर मुद्दे और कांग्रेस व भाजपा नेताओं की इसमें संलिप्तता पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

मंत्री सोंध ने इन राजनीतिक दलों और राज्य में चल रहे ड्रग संकट के बीच संबंधों का खुलासा किया। उन्होंने हाल ही में बाबा बकाला से कांग्रेस मंडल प्रमुख नवजोत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रकाश डाला, जिसे पंजाब पुलिस ने एक काउंटर-इंटेलिजेंस ऑपरेशन के दौरान पकड़ा था। अधिकारियों ने उसके कब्जे से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31 किलोग्राम कैफीन, पांच विदेशी पिस्तौल और एक देशी बंदूक जब्त की। हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 500 करोड़ रुपये है।

मंत्री सोंध ने कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण ड्रग शिपमेंट को रोकने में उनके असाधारण प्रयासों के लिए पंजाब पुलिस की सराहना करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान से जम्मू के रास्ते आई नशीले पदार्थो की बरामदगी की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों से निपटने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी एक और चौंकाने वाले मामले में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पूर्व विधायक सत्कार कौर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके भतीजे जसकीरत सिंह को भी पकड़ा गया, साथ ही उनके वाहन से 100 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई थी। बाद में उनके घर की तलाशी में अतिरिक्त 28 ग्राम हेरोइन और ₹156,000 नकद के साथ हरियाणा व दिल्ली में पंजीकृत कई लक्जरी वाहन भी बरामद हुए।

मंत्री सोंध ने पंजाब में नशीली दवाओं के मामले बढ़ने के लिए पिछली अकाली-भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने अकाली दल के गुरदीप सिंह रानो की गिरफ्तारी की ओर इशारा किया, जिनके पास बड़ी मात्रा में ड्रग्स और हथियार बरामद हुए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग अक्सर सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे अकाली नेताओं के साथ देखे जाते थे, रानो को कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी अंकित बंसल के साथ भी देखा जाता था। रानो के प्रमुख नेताओं से संबंध, नशीली दवाओं के तस्करों को प्रदान किए गए राजनीतिक संरक्षण की ओर स्पष्ट इशारा करता है।.

सोंध ने कहा कि सत्कार कौर की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने उनसे दूरी बना ली लेकिन सवाल अभी भी बना हुआ है कि वे अपने नेताओं को हमारे राज्य और युवाओं को बर्बाद करने की इजाजत क्यों दे रहे हैं? उन्होंने पूछा कि पंजाब में कांग्रेस और उनका शीर्ष नेतृत्व, प्रताप बाजवा और राजा वड़िंग अपनी पार्टी के नेताओं को ड्रग्स बेचने से रोकने के लिए क्या कार्रवाई करेंगे?

आप मंत्री ने मान सरकार की तारीफ की और कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूरी सरकार पंजाब में नशीली दवाओं के नेटवर्क को खत्म करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। मैं पंजाब के लोगों से भी आग्रह करता हूं कि वे इन पार्टियों के असली चेहरों को पहचानें जिनके नेता खुद नशीली दवाओं की तस्करी में लगे हुए हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch