पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का निधन

by | Dec 22, 2025 | National

Dec 22, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का निध
पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और जाने-माने सूफी गायक उस्ताद पूरन शाह कोटी का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी पंजाबी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उस्ताद पूरन शाह कोटी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज अस्पताल में जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

उस्ताद पूरन शाह कोटी न सिर्फ मास्टर सलीम के पिता थे, बल्कि सूफी संगीत जगत में उनका एक अलग ही सम्मान और पहचान थी। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस दुखद मौके पर मास्टर सलीम और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch