
प्यार और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। थाना मेहरबान पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी समीर अंसारी उर्फ समीर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताया गया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा किया। एक दिन उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीड़िता के बेसुध होने पर आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उसे गुमराह करता रहा और अपने स्वार्थ के लिए दबाव बनाता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।









