परिवार के साथ श्री दरबार साहिब और दुर्गयाना मंदिर में नतमस्तक हुए मनीष सिसोदिया

by | Aug 25, 2024 | National

Aug 25, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब और दुर्गयाना मंदिर में नतमस्तक हुए। दिल्ली एक्साइज मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मनीष सिसोदिया पहली बार पंजाब आए हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। उन्होंने भी माथा टेका और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री दरबार साहिब के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “मनीष सिसोदिया जी सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर दरबार साहिब नतमस्तक हुए हैं। सच्चाई की जीत हुई है।” मान ने कहा कि यह कोई पॉलिटिकल प्रोग्राम नहीं है। मनीष सिसोदिया सिर्फ दर्शन करने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें शुरू से पता था कि आप नेताओं पर झूठे केस दर्ज थे जो ज्यादा देर अदालतों में टिक नही सकते थे। हम यही उम्मीद अरविंद केजरीवाल के केस में भी कर रहे हैं। उनके पास संजय सिंह के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं था। इससे साबित होता है कि वे कुछ समय के लिए हमारे नेताओं को जेल में भेज कर पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आम आदमी पार्टी किसी और मिट्टी की बनी हुई है। इसमें कोई दरार नहीं आ सकती।

मनीष सिसोदिया ने मीडिया से कहा, “मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे दरबार साहिब में नतमस्तक होने का मौका मिला। मैं पूरी श्रद्धा के साथ अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। मैं जेल में भी यही अरदास करता था कि सच्चाई की जीत होनी चाहिए। दरबार साहिब के आशीर्वाद और देश के संविधान की वजह से मुझे न्याय मिला।”

सिसोदिया ने कहा कि मेरी मान साहब से बात भी हुई थी कि सबसे पहले सचखंड श्री दरबार साहब जाकर माथा टेकेंगे। मान साहब मेरे भाई हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि मैंने केजरीवाल साहब के लिए भी अरदास की है कि वह जल्द से जल्द बाहर आए। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके मामले में भी सच्चाई की जीत होगी। उन्होंने कहा कि मैं ऊपर वाले का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने संकट के समय में हमें हौसला दिया और हमारी टीम एकजुट रही।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

अमृतसर में पार्किंग विवाद: एएसआई सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

अमृतसर में पार्किंग विवाद: एएसआई सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

अमृतसर: शहर के क्रिस्टल चौक इलाके में पार्किंग को लेकर हुए हंगामे के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन पार्किंग को लेकर एक युवक और पुलिस...

Get In Touch
close slider

Get In Touch