मणिमहेश यात्रा में ऑक्सीजन की कमी से तीन श्रद्धालुओं की मौत, प्रशासन ने यात्रा रोकी

by | Aug 25, 2025 | National

Aug 25, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चल रही मणिमहेश यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ऑक्सीजन की कमी के चलते पंजाब के तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दो श्रद्धालुओं की मौत बीती रात और एक की मौत आज सुबह हुई।

मृतकों की पहचान अमन (18) निवासी पठानकोट, रोहित (18) निवासी गुरदासपुर और अनमोल (26) निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

  • अमन को कल रात कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया था लेकिन उसकी मौत गौरीकुंड में हो गई।

  • रोहित की जान कुगती ट्रैक पर ऑक्सीजन की कमी से गई।

  • अनमोल की मौत आज सुबह करीब 10 बजे धंचो में हुई।

एनडीआरएफ और माउंट ट्रेनिंग टीम शवों को भरमौर लाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद शव सौंपे जाएंगे।

भरमौर के एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने पुष्टि की कि बीते 24 घंटों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी बारिश के कारण पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात बंद हो गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि इस बार मणिमहेश यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक निर्धारित है, लेकिन खराब मौसम यात्रा में लगातार बाधा डाल रहा है। अब तक यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी, पत्थर गिरने और अन्य हादसों में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch