मलविंदर कंग ने कहा – गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से पंजाब में भारी मात्रा में ड्रग तस्करी पर सुनील जाखड़ चुप क्यों हैं?

by | Jun 17, 2024 | Political

Jun 17, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला किया है। पार्टी ने कहा कि उन्होंने कभी भी भाजपा नेताओं से पंजाब विरोधी कार्यों के लिए सवाल नहीं किया, बल्कि पंजाब को बदनाम करने के लिए उनकी ही ट्रेन में सवार हो गए।

अपने एक्स अकाउंट पर जाखड़ के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री आनंदपुर साहिब के नवनिर्वाचित सांसद और आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा के पंजाब अध्यक्ष को याद दिलाया कि अवैध ड्रग्स महाराष्ट्र और गुजरात से पंजाब पहुंचते हैं और दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। 

 

 

कंग ने कहा कि यह भाजपा सरकारों की विफलता और भाजपा द्वारा नशा माफियाओं को संरक्षण देने का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स भारत पहुंच रहा है। कंग ने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ करती रहती है, लेकिन यह देखकर दुख होता है कि पंजाब का बेटा होने का दावा करने वाले सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं और कभी पंजाब, यहां के लोगों और किसानों के लिए आवाज नहीं उठाते।

 

 

उन्होंने कहा कि जाखड़ केंद्र, महाराष्ट्र और गुजरात में अपनी सरकारों से नशे में हो रही वृद्धि के बारे में क्यों नहीं पूछते? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सुनील जाखड़ यह भूल गए हैं कि भाजपा-शिअद सरकार ने ही पंजाब में नशा माफिया की जड़ें लगाई थी। 

 

 

कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले दिन से ही पंजाब से नशा माफिया को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। मान सरकार का नशा माफिया विरोधी रूख यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब से नशा खत्म हो और हमारे युवाओं का भविष्य उज्ज्वल और स्वस्थ हो।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

चंडीगढ़। पंजाब में दलित राजनीति को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के हालिया संगठनात्मक कार्यक्रम को मुद्दा बनाते हुए विपक्षी दल पर सामाजिक भेदभाव के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े...

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

जालंधर। शहर में 12 जून को किशनपुरा चौक स्थित BMS शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल नवल उर्फ बिल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके...

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

शहर के फोलड़ीवाल इलाके में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन की ड्राइविंग सीट पर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch