आप ने महिंदर भगत पर जताया विश्वास, ऐलान किया वैस्ट से उम्मीदवार

by | Jun 18, 2024 | Political

Jun 18, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी(आप) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

 

सोमवार को पार्टी ने अपने एक्स(X) अकाउंट के जरिए इसकी औपचारिक घोषणा की। मोहिंदर भगत 2023 जालंधर लोकसभा उपचुनाव के समय भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ें थे जिसमें उन्हें करीब 37000 वोट मिले थे। वह पंजाब भाजपा के एससी मोर्चा के 1997 से 1999 तक महासचिव रहे हैं। वह भाजपा पंजाब के राज्य उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा सरकार के दौरान 2007 से 2011 तक पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के चेयरमैन रहे थे। इनके उम्मीदवार बनने से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 

यह सीट आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ने के कारण खाली हुई है। शीतल अंगुराल अभी भाजपा में है, लेकिन भाजपा की तरफ से अभी तक उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। 10 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है।

 

पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मोहिंदर भगत ने आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि मुझे जो यह मौका दिया गया है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा।

 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चुनौतियां बहुत है क्योंकि विधानसभा चुनाव में लोगों की सोच लोकसभा चुनाव के मुकाबले अलग होती है। 
उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अगर उसी का विधायक होगा तो लोगों के काम आसानी से हो सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों के लिए अगर कोई काम कर सकता है तो वह सिर्फ आम आदमी पार्टी का विधायक ही कर सकता है। मुझे जालंधर वेस्ट के लोग बहुत अच्छे से जानते है क्योंकि मैंने बहुत काम किया है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि हम यह चुनाव भारी बहुमत के साथ जीतेंगे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

चंडीगढ़। पंजाब में दलित राजनीति को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के हालिया संगठनात्मक कार्यक्रम को मुद्दा बनाते हुए विपक्षी दल पर सामाजिक भेदभाव के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े...

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

जालंधर। शहर में 12 जून को किशनपुरा चौक स्थित BMS शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल नवल उर्फ बिल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके...

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

शहर के फोलड़ीवाल इलाके में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन की ड्राइविंग सीट पर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch