AAP पंजाब में बड़ा बदलाव, इन नेताओं को मिली यह जिम्मेदारियां

by | May 31, 2025 | National

May 31, 2025 | National

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के संगठन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी ने जमीनी स्तर पर ‘आप’ से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी ने 9 नेताओं को महासचिव और सचिव, 5 जुझारू विधायकों को प्रदेश उपाध्यक्ष और 13 लोकसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 27 क्षेत्रों के जिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।

 

इस संबंधी जानकारी देते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि, ”AAP पंजाब के संगठन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव.. जमीनी राजनीति से जुड़े नए साथियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। आज हमने पंजाब में सिर्फ पद नहीं बांटे … हमने उस नींव को और मजबूत किया है जिस पर नई राजनीति खड़ी हो रही है।

 

मनीष सिसोदियां ने आगे कहा कि, यह फेरबदल नहीं, एक संकल्प है। अब हर गांव, हर नौजवान, हर परिवार तक संगठित सोच और ईमानदार राजनीति लेकर जाएगी। ये अरविंद केजरीवाल का सपना और पंजाब सीएम भगवंत मान का संकल्प है। राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम बनाना है। नई टीम का हर सदस्य सिर्फ जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं, वो पुल होंगे सरकार और जनता के बीच, जवाबदेही और भरोसे के बीच। हम अगले चुनाव की नहीं, अगले 25 वर्षों की राजनीति बना रहे हैं, जहां हर कार्यकर्ता विचार से चलेगा, जनसेवा में जिएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर जवाबी फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के लाधुका क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल शूटरों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस...

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। इस पास के तहत निजी वाहन मालिक 3,000 रुपये देकर एक साल में अधिकतम 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही 5 लाख से अधिक...

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती मनप्रीत कौर भोगल के नेतृत्व में और यूथ वॉयस फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित की गई। इस राहत सामग्री को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch